निज़ामाबाद: निजामाबाद थाने की पुलिस ने 24 घंटे के अंदर लूट की घटना का किया खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार व लूटा गया सामान बरामद
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना की पुलिस ने 24 घंटे के अंदर लूट की घटना का खुलासा कर अभियुक्त को गिरफ्तार करके मा न्यायालय को भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उप निरीक्षक मो0 शमशाद खा मय हमराह को एक मुखबिर द्वारा सूचना मिली की उक्त घटना से संबंधित एक अभियुक्त फरिहा से होते हुए तहबरपुर जाने वाला है ।अगर जल्दी करेंगे तो पकड़ा जा सकता है ।