लोहरदगा: दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत, नशे में ऑटो चलाने वाले पर आरोप
लोहरदगा सेन्हा थाना क्षेत्र के अरु धरधारियां पथ पर बीते शाम एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बांध टोली अरु के पास जंगल किनारे ग्रामीण सड़क पर तेज रफ्तार ऑटो (JH बीस D 38 31) ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर ही तड़पने लगीं। घायल महिला की पहचान झालजमीरा निवासी स