गाज़ीपुर: गाजीपुर में 8 मई को धर्म और आस्था का महासंगम, जगतगुरु शंकराचार्य की गौ रक्षा यात्रा का भव्य आगमन
गाजीपुर में 8 मई को आध्यात्म और गौ रक्षा को लेकर एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती अपनी गौ रक्षार्थ यात्रा के तहत जिले में पहुंचेंगे, जहां तीन दिनों तक अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को जन-जन तक पहुंचाना है। शंकराचार्य अपने प्रवास के दौरान स्थानीय लोगों से...