ग्वालियर गिर्द: नो पार्किंग से उठी एक्टिवा थाने पहुंचते ही डिग्गी से गायब हुए ₹1 लाख! बुजुर्ग ने लगाएं ट्रैफिक पुलिस पर गंभीर आरोप
हृदय स्थल महाराज बाड़ा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है,जिसने ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक बुजुर्ग वाहन मालिक ने आरोप लगाया है कि नो पार्किंग जोन से ट्रैफिक पुलिस द्वारा उठाई गई उनकी एक्टिवा की डिग्गी में रखे ₹1 लाख रुपए थाने पहुंचते ही गायब हो गए। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने स्वयं अपने हाथों से नकदी डिग्गी में रखी थी।