फुलवारी: फुलवारी शरीफ के नया टोला से लापता व्यक्ति का शव कुरकुरी गांव के गेहूं के खेत से बरामद
Phulwari, Patna | Apr 22, 2025 फुलवारी शरीफ के नया टोला स्थित अल गयास नगर निवासी शाहिद अंसारी पिछले 17 अप्रैल से अपने घर से लापता थे। मंगलवार की शाम फुलवारी शरीफ थाने की पुलिस ने शाहिद अंसारी का शव कुरकुरी गांव के एक गेहूं के खेत से बरामद कर लिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस इसे जानवरों के द्वारा नोचे जाने की बात बता रही है।