फुलवारी: बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती पर फुलवारी शरीफ में महादलित बस्ती में शिविर आयोजित
Phulwari, Patna | Apr 14, 2025 बाबा साहब भीमराव जयंती के अवसर पर फुलवारी शरीफ के कुरकुरी स्थित महादलित बस्ती में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पटना के जिलाधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने सोमवार को दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने महादलित योजनाओं के बारे में लोगों से विस्तृत जानकारी शेयर की।