सिकंदरा: संदलपुर में तेज आंधी-बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, 10 मिनट में गेहूं-चना सहित फसलों को हुआ भारी नुकसान, किसान चिंतित
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के संदलपुर में शनिवार शाम करीब 4:30 बजे अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश के बीच ओलावृष्टि भी होने लगी, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया। करीब 10 मिनट तक गिरे ओलों ने किसानों की गेहूं, चना सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। खेतों में खड़ी और कटी फसल दोनों पर इसका असर देखा गया, जिससे किसान परेशान नजर आ