राघोगढ़ के धरनावदा थाना पुलिस ने प्राण घातक हमले और मारपीट के आरोपी को पकड़ा है। 18 नवंबर को पुलिस ने बताया, 6 नवंबर को फरियादी जगदीश यादव ने 5 नवंबर 2025 की रात 4 लोगों पर बंदूक के साथ जानलेवा हमला मारपीट और फायर करने की रिपोर्ट की। पुलिस ने एक आरोपी को उसी समय गिरफ्तार कर बंदूक जप्त की। 17 नवंबर को आरोपी राज पारदी को गिरफ्तार कर 18 नवंबर को जेल भेजा है।