शुजालपुर: जटाशंकर महादेव मंदिर में विशाल भंडारा, महाकाल के दिव्य श्रृंगार के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
क्षेत्र के सुप्रसिद्ध जटाशंकर महादेव मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर बाबा महाकाल का विशेष एवं आकर्षक श्रृंगार किया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। दूर-दूर से पहुंचे भक्तों ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और महाआरती में भाग लिया। महाआरती के पश्चात भंडारे का शुभारंभ हुआ, जो देर रात तक।