सुल्तानपुर: आईएएस बनाने के नाम पर लाखों की ठगी, अपर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
सुल्तानपुर शहर में IAS की नौकरी दिलाने के नाम पर 38 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। लक्ष्मणपुर निवासी प्रांजल त्रिपाठी ने पिपरी साईंनाथपुर निवासी प्रणव दुबे, उनके पिता अधिवक्ता बजरंग द्विवेदी सहित सात लोगों पर जालसाजी का आरोप लगाया है।प्रांजल का आरोप है कि आरोपियों ने नकली ई-एडमिट कार्ड, इंटरव्यू शेड्यूल और जॉइनिंग लेटर देकर विश्वास में लिया और धीरे-