सुल्तानपुर: सेमरी बाजार में आयोजित खाटू श्याम की शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जय श्री श्याम के लगाए गए जयकारे
सेमरी बाजार में सोमवार को शाम लगभग 7 बजे खाटू श्याम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस आयोजन में क्षेत्रीय श्रद्धालुओं का भारी उत्साह देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शोभायात्रा में शामिल हुए और "जय श्री श्याम" के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा की शुरुआत सेमरी हनुमानगढ़ी मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई।