पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के के हाट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन ने युवक को मारी टक्कर, GMCH में इलाज जारी
Purnea East, Purnia | Apr 26, 2026
पूर्णिया के के हाट थाना क्षेत्र की पुलिस की तत्परता से एक युवक की जान बच गई। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक बुरी तरह जख्मी हो गया था। खून से लथपथ सड़क किनारे पड़ा था। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटता देख,ड्राइवर वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, बिना देर किए घायल को अपनी वैन में लिटाया और सीधे जीएमसीएच पहुंचाया।