सूरजपुर: कल्याणपुर जंगल में 5 हाथियों की मौजूदगी से सड़क जाम, राहगीरों में दहशत का माहौल
अंबिकापुर-प्रतापपुर मुख्य मार्ग स्थित कल्याणपुर जंगल में 5 हाथियों के सड़क के पास पहुंचने से यातायात प्रभावित हो गया। हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। कई वाहन चालक सुरक्षा के चलते रास्ते में ही रुक गए। मौके पर मौजूद लोगों ने हाथियों का वीडियो भी बनाया।