बहेड़ी: बहेड़ी पुलिस ने चार अवैध तमंचों के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल
बहेड़ी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आला अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बहेड़ी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में बहेड़ी थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से चेकिंग के दौरान 315 बोर के चार तमंचे और 315 बोर के चार जिंदा कारतूस के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।