बरेली: एसएसपी बरेली ने 2 सिपाहियों को लाइन हाजिर और 2 को किया निलंबित
किला थाने की सिपाही आशीष शर्मा चीता मोबाइल छोड़कर सेटेलाइट पर दोस्तों के साथ मस्ती करने आ गया। इसी दौरान एसपी सिटी मानुस पारीक वहां पर पहुंच गए। एसपी सिटी ने आशीष शर्मा से पूछा तो उसने अपनी नियुक्ति किसी दूसरे जिले में बताकर गुमराह करने की कोशिश की। उसका दूसरा साथी सिपाही प्रशांत वर्दी में था और वह भाग गया।एसएसपी ने दो को लाइन हाजिर 2 को निलंबित किया।