सेवराई: गाजीपुर के वीर अब्दुल हमीद सेतु पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिकअप में मारी टक्कर, अनियंत्रित होकर गंगा में गिरा ट्रेलर
गाजीपुर में वीर अब्दुल हमीद सेतु पर महज 15 दिन के भीतर दूसरी बड़ी दुर्घटना सामने आई है।शनिवार की तड़के करीब 3:30 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर और सब्जी लदी पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर अनियंत्रित होकर करीब 20 से 25 फीट तक सेतु की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे गंगा में जा गिरा। हादसे के समय ट्रेलर पर चालक और एक खलासी सवार थे।