दरभंगा: नगर पुलिस अधीक्षक ने APM थाना में की अनुसंधान बैठक, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश।
नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने शुक्रवार को APM थाना में सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ लंबित कांडों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान APM थानाध्यक्ष समेत थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक ने वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से वारंट एवं कुर्की की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया।