देवरी: बिलोटांड के पास मारुति वाहन पलटा, एक युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल रेफर
Deori, Giridih | Apr 29, 2026 देवरी थाना क्षेत्र के बिलोटांड गांव के समीप बुधवार देर शाम लगभग 5:30 बजे एक मारुति वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ने के कारण हुआ। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया।घायल युवक की पहचान बोकारो निवासी 26 वर्षीय शुभम् कुमार के रूप में हुई है।