सारंगढ़ में कलेक्टर पषिनी भोई साहू ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय पर पूरा करने को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। लापरवाही मिले तो संबंधित इंजीनियरों के निलंबन की कार्रवाई होगी। श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्यों में तेजी लाने के भी आदेश दिए गए हैं।