कुशलगढ़: पुरुषोत्तम मास कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पोथी पूजन व महाआरती से भक्तिमय हुआ नीलकंठ धाम
कुशलगढ़ नगर के नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में, नीलकंठ महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित पुरुषोत्तम मास महात्म्य कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। गुरुवार शाम 7 बजे जानकारी देते हुए आयोजन समिति ने बताया की, कथा के दौरान पोथी पूजन के यजमान पत्रकार सुनील शर्मा, ममता शर्मा, मुकेश पंड्या एवं हेमलता पंड्या ने भागवत पोथी पूजन का लाभ प्राप्त किया।