बालाघाट: कलेक्टर गेट पर झुग्गीवासियों का तालाबंदी आंदोलन, AAP नेता को पुलिस ने पूछताछ के लिए लिया साथ
सोमवार को शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में झुग्गीवासियों ने आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश संयुक्त सचिव मनोज पमनानी के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि झुग्गियों को हटाने के लिए कम से कम 8 माह का समय दिया जाए तथा रहवासियों को जारी किए गए दंडात्मक नोटिस निरस्त किए ज