सागर नगर: आयुष विभाग में पदस्थ सहकर्मी पर ₹8.50 लाख हड़पने का आरोप, महिला कर्मचारी ने एसपी से लगाई गुहार
मदद के नाम पर भरोसा करना एक महिला कर्मचारी को भारी पड़ गया। आयुष विभाग में पदस्थ हेमलता सेंगर ने अपने ही विभाग के कंपाउंडर बृजेंद्र नामदेव पर पारिवारिक परेशानी का हवाला देकर किस्तों में 8 लाख 50 हजार रुपए लेने और वापस न करने का आरोप लगाया है। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे हेमलता सेंगर एसपी कार्यालय पहुंचीं और अधिकारियों से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।