मांझी: उत्तर बिहार के पहले 2.9 मेगावाट सोलर पावर प्लांट का हुआ उद्घाटन
Manjhi, Saran | Jun 8, 2026 मांझी नगर पंचायत के उत्तर टोला में प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत स्थापित उत्तर बिहार के पहले 2.9 मेगावाट क्षमता वाले ग्रेड कनेक्टेड सोलर पावर प्लांट का सोमवार को भाव उद्घाटन किया गया। करीब दोपहर 2:00 बजे आयोजित समारोह में एनपीसीएल के पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह एवं राकेश कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर परियोजना का शुभारंभ किया।