सोहागपुर: नगर के अटल निलय भाजपा कार्यालय में जयसिंहनगर विधानसभा सम्मेलन सम्पन्न, आत्मनिर्भर भारत एवं जीएसटी पर हुई चर्चा
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं GST महोत्सव को लेकर जयसिंहनगर विधानसभा सम्मेलन अटल निलय भाजपा कार्यालय में बुधवार की दोपहर 2 बजे लगभग संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि मंत्री दिलीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर भारत अभियान की जानकारी दी। GST पर अमित बजाज ने मार्गदर्शन दिया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अमिता चपरा ने की।