सदर: संगम नगरी में बादलों ने डेरा डाला, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना
Sadar, Allahabad | Jul 6, 2026
प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज में पिछले कुछ घंटों से हो रही झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। उमस और भीषण गर्मी से परेशान प्रयागराज वासियों को इस बारिश ने बड़ी राहत दी है। सुबह से ही आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल रखा था, जिसके बाद शुरू हुआ रिमझिम फुहारों का दौर देखते ही देखते तेज मूसलाधार बारिश में बदल गया।