पुरनहिया: पुरनहिया मठ के पास से पुलिस ने लड़की के अपहरण मामले के आरोपित को किया गिरफ्तार
पुरनहिया मठ के पास से पुलिस ने लड़की के अपहरण मामले के आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना अध्यक्ष ललन कुमार ने बताया है कि दोस्तीया उत्तरी निवासी प्रकाश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। बताया है कि गिरफ्तार अभियुक्त लड़की के अपहरण मामले का नामजद है।