पुरनहिया: पिपराही पुलिस ने छतौना से 58 बोतल शराब के साथ एक महिला शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार
पिपराही थाना पुलिस ने होली पर्व को लेकर कार्रवाई करते हुए एक महिला कारोबारी को 58 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पिपराही थाना अध्यक्ष संजय स्वरूप ने बताया है कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छतौना से महिला शराब कारोबारी दिव्या देवी को 58 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर मद्द निषेध के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।