डबवाली: देसूजोधा गांव में पुलिस ने छापा मारकर 22 किलो चूरापोस्त पकड़ा, एक आरोपी गिरफ्तार
Dabwali, Sirsa | Nov 2, 2025 पुलिस ने डबवाली उपमंडल के गांव देसूजोधा क्षेत्र से एक तस्कर को 22 किलो 60 ग्राम चूरापोस्त सहित गिरफ्तार किया है। सीआईए प्रभारी डबवाली राजपाल ने रविवार दोपहर तीन बजे के दौरान बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान लखविंद्र सिंह के रूप में हुई है। एएसआई प्रीतम सिंह ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर से मिली सूचना पर गांव देसूजोधा में एक घर में छापामार कार्रवाई की।