बालेसर ब्लॉक के पुरानी ग्राम पंचायत परिसर में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 45 महिलाओं के लिए तीन दिवसीय मार्केटिंग एवं ब्रांडिंग प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस शिविर का आयोजन उद्योग, वाणिज्य एवं सीएसआर विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा किया गया था।