चूरू: सूचना केंद्र में राजस्थानी साहित्यकार सम्मान समारोह का आयोजन, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ने की शिरकत
Churu, Churu | Dec 7, 2025 चूरू जिलामुख्यालय स्थित सूचना केंद्र में प्रयास संस्थान द्वारा आयोजित राजस्थानी साहित्यकार सम्मान समारोह में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने शिरकत की। उन्होंने साहित्यकारों का सम्मान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार भाषा, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण के लिए ठोस कदम उठा रही है।