शहपुरा: नगर के शारदा चौक में स्थापित जवारे कलश का निकला चल समारोह, उमड़ी भक्तों की भीड़
शहपुरा नगर के शारदा चौक में स्थापित मां काली मंदिर में जवारे कलश स्थापित किए गए थे जिसके चलते गुरुवार शाम 7:30 बजे जवारे कलश का चल समारोह निकाला गया । प्राप्त जानकारी के मुताबिक नवरात्र के अवसर पर जवारे कलश स्थापित किए गए और आज जवारे कलश का चल समारोह निकालते हुए विसर्जन किया गया जहां भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए ।