पिसावा क्षेत्र के गांव पलसेड़ा में रविवार को खैर विधायक सुरेंद्र दिलेर अपनी निधि करीब 26 लाख रुपये से कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत करते हुए आभार जताया। इस मौके विधायक सुरेंद्र दिलेर ने कहा कि विकास कार्य उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी हैं।