रामगढ़ शेखावटी: रामगढ़ बाईपास पर खाटू श्याम जी से कन्याकुमारी जा रही अखंड ज्योत पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने किया स्वागत
सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी के रामगढ़ बाईपास पर गुरुवार को खाटू श्याम जी से कन्याकुमारी जा रही अखंड ज्योत पहुंचने पर श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया। बाईपास पर पहुंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम की आरती की और बाबा श्याम की प्रतिमा के दर्शन किए। गौरतलब है कि यह अखंड ज्योति यात्रा खाटू श्याम जी से शुरू हुई थी जो कन्याकुमारी में समाप्त होगी।