दरभंगा: दरभंगा से बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ान शुरू, सांसद गोपाल जी ठाकुर ने यात्रियों को बोर्डिंग पास देकर दी बधाई
दरभंगा से बेंगलुरु के लिए सीधी हवाई सेवा की शुरुआत पूरे मिथिलांचल और बिहार के लिए हर्ष और गर्व का विषय बन गई है। इस नई सुविधा से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी, वहीं व्यापार, शिक्षा और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे सांसद गोपाल जी ठाकुर ने बेंगलुरु उड़ान शुरू होने पर खुशी जताते हुए सभी क्षेत्रवासियों को बधाई दी।