बलिया: कस्बा के पीसीओ तिराहा स्थित तेलिया पोखरा के समीप शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो दुकानें जलकर राख
Ballia, Ballia | Jun 16, 2026 कस्बा के पीसीओ तिराहा स्थित तेलिया पोखरा के समीप सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में जूता-चप्पल एवं सिंगार सामग्री की दो दुकानें जलकर राख हो गईं। हादसे में लाखों रुपये मूल्य का सामान नष्ट हो गया, जबकि समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से आसपास की अन्य दुकानों और मकानों को बचा लिया गया।