ललितपुर: राजघाट रोड पर टैक्सी पलटने से करीब एक दर्जन सवारियां घायल, इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, परिजनों ने दी जानकारी
घायल के परिजन के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि मध्य प्रदेश के चंदेरी जा रहे थे।अचानक टैक्सी का संतुलन बिगड़ गया जिससे की टैक्सी पलट गई टैक्सी में करीब एक दर्जन लोग सवार थे। जो कि घायल हो गए जिनका इलाज के लिए ललितपुर के मेडिकल कॉलेज लाया गया है। टैक्सी चालक की हालत गंभीर बताई गई है सभी घायलों का ललितपुर के मेडिकल कॉलेज में इलाज किया जा रहा है।