कहरा: सहरसा स्टेडियम में बुधवार को जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर समाज के विभिन्न वर्गों के साथ करेंगें बैठक,तैयारी पूरी
सहरसा स्टेडियम में जनसुराज मुहिम को लेकर बुधवार को समाज के विभिन्न वर्गों व कार्यकर्ता के साथ प्रशांत किशोर करेंगें बैठक।इस बैठक को लेकर मंगलवार से ही स्टेडियम परिसर में तोरण द्वार और लोगों के बैठने की व्यवस्था के तहत शामियाने लगाए जा रहे है।जनसुराज मुहिम के सहयोगी प्रभात अस्थाना के अनुसार जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बिहार में बदलाव पर विमर्श करेंगें।