मध्यप्रदेश के बड़वाह केंद्र किठूद स्थित मां नर्मदा वेयर हाउस में शुक्रवार से समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम का आयोजन सुबह साढ़े 11 बजे किया गया,जिसमें भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेश गुजर,पूर्व भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण काग,महामंत्री अर्जुन केवट एवं अमन संधू सहित अन्य अतिथियों ने सहभागिता की।