अरवल: अरवल में स्काउट-गाइड कैडेट्स ने दीपोत्सव संग मनाया लोकतंत्र का महापर्व, मतदाता जागरूकता की दी प्रेरणा
Arwal, Arwal | Oct 21, 2025 बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को सफल और शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने हेतु जिला मुख्यालय स्थित जी.ए. उच्च विद्यालय में स्काउट एवं गाइड कैडेट्स द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दीपावली के साथ लोकतंत्र के महापर्व को जोड़ते हुए आकर्षक रंगोलियां बनाई गईं और दीप प्रज्वलित कर संदेश दिया गया— “दीप जले हर घर में, वोट पड़े हर दर पर।