सुपौल: सुपौल के वार्ड नंबर 25 में मां दुर्गा एवं बाबा बजरंग बली प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा
Supaul, Supaul | Jul 1, 2026 सुपौल के वार्ड संख्या 25 में मां दुर्गा एवं बाबा बजरंग बली की प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा एवं नगर भ्रमण का आयोजन किया गया। कलश यात्रा का नेतृत्व वार्ड पार्षद कामेश्वर पासवान, पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार जैन उर्फ पप्पू जैन तथा मिथिलेश पासवान ने संयुक्त रूप से किया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।