सुसनेर: सोयतकला के निजी स्कूल में मधुमक्खी के हमले से बालक की मौत, प्रशासन ने शुरू की जांच
सोयतकला स्थित विवेकानंद राष्ट्रीय विद्यालय में मधुमक्खी के हमले से हुई मासूम की मौत के मामले में मंगलवार सुबह 11 बजे डग रोड स्थित कार्यालय से एसडीएम किरण बरवड़े ने बताया कि स्कूल परिसर का निरीक्षण किया गया और घटना के हर पहलू की जाँच की जा रही है। प्रशासन फिलहाल छात्र की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रहा है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।