सीकर जिले के सबलपुर गांव में मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगलवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्कूल के छात्र-छात्राओं को बाल विवाह के नुकसानों को लेकर जानकारी दी और इस संबंध में उन्हें शपथ भी दिलाई गई।