मांझी: प्रेम प्रसंग के बाद पंचायती में बनी सहमति , परिजनों की रजामंदी से प्रेमी युगल की हुई शादी
Manjhi, Saran | Jul 3, 2026 मांझी प्रखंड के डुमरी पंचायत में एक प्रेमी युगल की शादी पंचायती के बाद परिजनों की रजामंदी से संपन्न कराई गई। जानकारी के अनुसार डुमरी पंचायत के चकिया निवासी दिलीप राम के पुत्र रजनीश राम और राम जी राम की पुत्री सोनी कुमारी के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों पक्षों के परिजन एवं ग्रामीणों के मौजूदगी में सहमति बनने पर पंचायती के बाद शादी कराई गई।