सोमवार को करीब 11 बजे राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने नर्मदापुरम स्थित निवास कार्यालय पर अपने परिवार के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण फॉर्म भरकर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) को जमा किया और जागरूक मतदाताओं से SIR प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में अपने नाम की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए हर नागरिक को इस प्रक्रिया मे भाग लेना चाइये।