गाण्डेय: गांडेय थाना क्षेत्र के गोंदलीटांड स्थित रेलवे ट्रैक पर गिरिडीह-मधुपुर पैसेंजर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
Gandey, Giridih | Jun 10, 2026
गांडेय थाना क्षेत्र के गोंदलीटांड स्थित रेलवे ट्रैक पर बुधवार सुबह करीब 5 बजे गिरिडीह-मधुपुर पैसेंजर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।