टोहाना: फतेहपुरी में खेल नर्सरी मंजूर, ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री बबली का जताया आभार
फतेहपुरी गांव में खेल नर्सरी के मंजूर होने पर ग्रामीणों और खिलाड़ियों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली का शुक्रिया अदा किया। इस पहल से गांव के युवा राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का सपना साकार कर सकेंगे। मुख्यमंत्री नायब सैनी और खेल मंत्री गौरव गौतम की नीति को भी सराहा गया।