सेपउ: बसई नवाब में गमगीन माहौल में निकले ताजिये, कर्बला में किए सुपुर्द ए खाक, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे
Sepau, Dholpur | Jun 26, 2026 बसई नवाब कस्बे में मोहर्रम की दसवीं तारीख पर शुक्रवार को गमगीन माहौल के बीच ताजियों का जुलूस निकाला गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने ढोल-ताशों के साथ ताजियों को कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए कर्बला तक पहुंचाया। जहां धार्मिक परंपरा के अनुसार उन्हें सुपुर्द-ए-खाक (दफन) किया गया। जुलूस के दौरान ताजियों के आगे युवाओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर हैरतअंगेज करतब और