गिरिडीह: राजधनवार के बांधी गांव में गोतिया लोगों ने मारपीट कर चार लोगों को किया घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
राजधनवार के बांधी गांव में गोतिया लोगों ने मारपीट कर चार लोगो को घायल कर दिया।गुरुवार शाम को इन्हे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।जहां इनका इलाज चल रहा है। बताया गया कि घटना में एक ही परिवार के बसंत कुमार दास, सचिन कुमार दास , कैलाश रविदास और चमेली देवी घायल है।बताया गया कि इनका अबुआ आवास मिला है।इसी को बनवा रहा था।