धनौरा: मंडी धनौरा क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी भयंकर आग, हुआ 6 लाख का नुकसान
अमरोहा के मंडी धनौरा (मोहल्ला महादेव) में शॉर्ट सर्किट के कारण दोने-पत्तल की दुकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। इस घटना में दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।