मधेपुरा: मधेपुरा में 6 से 9 जनवरी तक फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का आयोजन, किसानों को योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा
केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी एग्री-स्टैक परियोजना के तहत किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ अब और अधिक सरल, पारदर्शी और तेज तरीके से उपलब्ध कराया जाएगा। इसी क्रम में मधेपुरा जिले में फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। एग्री-स्टैक परियोजना के अंतर्गत जिले में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य कैम्पों के माध्यम से किया जाएगा।